'भईया मेरे कैमरे में देख ल्यो एक बार...', महिला की रिक्वेस्ट पर अखिलेश यादव पलटे; दिया ऐसा देसी जवाब, VIDEO धड़ल्ले से हो गया VIRAL
सोशल मीडिया पर इन दिनों अखिलेश यादव का वीडियो वायरल हुआ है जहां वो एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। यहां एक महिला ने उनसे अपन कैमरे में देखने का कुछ ऐसे अंदाज में आग्रह किया जिसने सपा प्रमुख का ध्यान खींच लिया। आगे जो हुआ वो देखते ही देखते वायरल हो गया।
Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक महिला का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उनके बगल में अखिलेश यादव नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो अपने हाथ में मोबाइल लेकर वीडियो बना रही होती हैं। हालांकि, सपा प्रमुख लोगों से रूबरू होने में व्यस्त होते हैं। इसी दौरान महिला ने अखिलेश यादव से कुछ ऐसा कहा जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
वायरल हो रहा वीडियो किसी शादी समारोह का बताया जा रहा है जिसमें शामिल होने अखिलेश यादव पहुंचे थे। सपा प्रमुख के शादी में शामिल होने के दौरान वहां काफी भीड़ जमा हो गई। उनके साथ एक तस्वीर क्लिक कराने के लिए होड़ मच गई। इसी बीच, एक महिला भी अपनी बारी का इंतजार कर रही होती है, लेकिन भारी भीड़ के चलते उसे मौका नहीं मिल पाता।
अखिलेश यादव से महिला ने कहा कुछ ऐसा
फिर महिला तस्वीर की बजाय वीडियो बनाने लगती है। वो अपने साथ अखिलेश यादव को कैप्चर करने का मौका गंवाना नहीं चाहती। जब उन्हें लगता है कि अब सपा प्रमुख वहां से जाने वाले हैं, तभी वो अपनी देहाती भाषा में उनसे कहती हैं, 'भईया मेरे कैमरा में देख ल्यो एक बार।'
सपा प्रमुख के मजेदार जवाब ने खींचा ध्यान
महिला की बात सुनकर अखिलेश यादव कहते हैं, 'अरे लो, तुम्हारे कैमरे में भी देख लिया।' इस पल ने महिला का दिन बना दिया। उन्होंने भी बिना देरी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसने देखते ही देखते लोगों का ध्यान खींच लिया। आलम ये है कि वीडियो आग की तरह वायरल हो चुकी है, लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और महिला के अंदाज को देखकर लोटपोट हो रहे हैं।
वीडियो धड़ल्ले से हो रहा वायरल
वीडियो को @rubi.yadu1c नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में अखिलेश यादव की बात को दोहराते हुए लिखा गया है, 'अरे ल्यो तुम्हारे कैमरे में देख लें।' इसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है।
यूजर्स बोले- जलवा ही अलग…
वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'नेता जी का दूसरा रूप है भैया जी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कहने का तरीका बड़ा प्यारा था, भैया मेरे कैमरे में भी देख लो एक बार। फिर माननीय जी का तो जलवा ही अलग है। तुरंत कैमरे की तरफ देखकर फोटो खींचे। बहुत सुंदर माननीय जी और हमारी बहन जिन्होंने यह वीडियो बनाया है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भैया ऑन फायर।' इस वीडियो पर लाइक्स और इमोजी रिएक्शंस की भरमार है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 21 February 2026 at 08:00 IST