VIDEO: घर के फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु और चढ़ाने लगे चढ़ावा; सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा VIRAL
गर्मियों के मौसम में अक्सर फ्रिज में बर्फ जमना आम बात है, लेकिन उत्तर प्रदेश के एक घर में जब फ्रिज खोला गया, तो वहां का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया। फ्रिज के डीप फ्रीजर के अंदर कुदरती रूप से बर्फ की एक ऐसी आकृति बन गई, जो हूबहू 'शिवलिंग' जैसी दिख रही थी।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर के फ्रिज के अंदर बर्फ से बिल्कुल शिवलिंग जैसी आकृति बन गई है। जैसे ही यह बात परिवार से बाहर निकली, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते इस 'चमत्कार' को देखने और दर्शन करने के लिए लोगों का तांता लग गया।
फ्रिज बना मंदिर, 'हर-हर महादेव' के जयकारे
यह अनोखी घटना आगरा के खेरिया मोड़ स्थित नगला भुजा क्षेत्र की है। घर के फ्रिज में कुदरती रूप से बनी इस आकृति को देखकर परिवार के लोग दंग रह गए। उन्होंने तुरंत इसकी पूजा शुरू कर दी। खबर आग की तरह फैली और भारी संख्या में श्रद्धालु वहां जमा हो गए। लोगों ने फ्रिज को ही मंदिर मानकर उसके अंदर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक शुरू कर दिया है। पूरा इलाका 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंज उठा है। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
अमरनाथ यात्रा के बीच 'फ्रिज वाले शिवलिंग' की चर्चा
इस घटना की टाइमिंग को लेकर लोग इसे सीधे बाबा बर्फानी से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल, इस समय जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा चल रही है। ऐसे में आगरा के लोग इसे भगवान शिव का साक्षात चमत्कार मान रहे हैं। अंधविश्वास और आस्था के बीच यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
दूसरी तरफ अमरनाथ में पिघल रहा है असली शिवलिंग
एक तरफ जहां आगरा के फ्रिज में लोग बर्फ का शिवलिंग ढूंढ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मुख्य अमरनाथ गुफा से चिंताजनक खबर है। इस साल 57 दिन की यात्रा पूरी होने से पहले ही पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाला बर्फ का शिवलिंग 90 फीसदी से ज्यादा पिघल चुका है।
फ्रिज में ही लोग चढ़ा रहे चढ़ावा
जैसे ही लोगों को पता चला इसके बारे में तो वह चढ़ावा लेकर पहुंचने लगे और फ्रिज में फूल और पैसे चढ़ाने लगे। वहीं कई लोग इसे आस्था के आधार पर देख रहे हैं तो कहीं लोग इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
ग्लोबल वार्मिंग का बड़ा असर
विशेषज्ञों के मुताबिक, समुद्र तल से 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा और उसके आसपास के ग्लेशियरों का तापमान असामान्य रूप से बढ़ गया है। हिमालयी क्षेत्र दुनिया के औसत तापमान से कहीं ज्यादा तेजी से गर्म हो रहा है, जिससे बर्फ टिक नहीं पा रही है। जहां एक ओर पर्यावरण में आते इस बदलाव से श्रद्धालु और वैज्ञानिक चिंतित हैं, वहीं आगरा की इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 14 July 2026 at 08:09 IST