अपडेटेड 11 June 2025 at 11:20 IST

भीषण गर्मी में दुल्‍हन का चढ़ा पारा, दूल्‍हे से पूछी- AC कहां है जी? फिर हुआ कुछ ऐसा कि टूट गई शादी; पूरे आगरा में हो रही चर्चा

आगरा में एक शादी इस वजह से टूट गई कि मैरिज हॉल में दूल्हे ने AC की व्यवस्था नहीं की थी। दुल्हन के इस फैसले की चर्चा अब पूरे इलाके में हैं। जानें क्या है पूरा मामला...

Follow :  
×

Share


शादी के बैंक्वेट हॉल में नहीं था AC फिर दुल्हन ने तोड़ी शादी | Image: AI

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह में महज एयर कंडीशनर (AC) को लेकर ऐसा बवाल हुआ कि शादी ही टूट गई। यह घटना एक बैंक्वेट हॉल में हुई, जिसे दूल्हे के परिवार ने बुक किया था। भीषण गर्मी से परेशान दुल्हन ने दूल्हे से एक सवाल किया कि A/C कहां हैं? फिर वहां जो फिल्मी ड्रामा शुरू हुआ उसके बारे में किसे ने सोचा भी नहीं था।


फिरोजाबाद की रहने वाली एक युवती की शादी शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव के युवक से तय हुई थी। शादी समारोह के लिए आगरा के एक मैरिज होम को बुक किया गया था। बैंक्वेट हॉल में शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी गई थी। दूल्हा और दुल्हन भी तैयार थी। शादी की रस्में शुरू होने वाली ही थीं। दुल्हन और उसका परिवार शादी के बैंकेट हॉल में थोड़ी देरी पहुंचा।


दुल्हन ने दूल्हे से पूछा AC कहां है?

जब दुल्हन पक्ष थोड़ी देरी से वहां पहुंचा और दुल्हन को ठहराने के लिए कमरे में ले जाया गया, तो वहां AC नहीं चल रहा था। कमरे में लगा पंखा भी ठीक से नहीं चल रहा था। भीषण गर्मी से परेशान दुल्हे से पूछा AC कहां है? मैरिज हॉल की बुकिंग वर पक्ष ने की थी। दूल्हे ने कहा A\C तो नहीं है, फिर दुल्हन ने कहा कि पंखा भी सही नहीं चल रहा है, कोई व्यवस्था ही सही नहीं है।

दुल्हन के सवाल पर भड़का दूल्हा

दुल्हन के सवाल पर दूल्हा भड़क गया और उसने दुल्हन के परिवार के प्रति आपत्तिजनक शब्द कह दिए। दूल्हे की बदतमीजी से माहौल गरमा गया और दोनों पक्षों में बहसबाजी शुरू हो गई। इसके बाद जो हुआ उसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। दुल्हन ने जब देखा कि दूल्हा न केवल उसके सवाल पर नाराज हो गया, बल्कि उसके परिवार का भी अपमान कर रहा है, तो उसने साहसिक फैसला लिया। उसने शादी से इनकार कर दिया और उसी वक्त मंडप छोड़कर अपने घर लौट गई।

बिना शादी किए लौट गई दुल्हन

कई घंटों तक समझौते की कोशिशें चलीं,घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। देर रात तक समझौते की कोशिशें जारी रहीं, लेकिन बात नहीं बनी। अंततः दुल्हन बिना शादी किए ही अपने परिजनों के साथ वापस लौट गई। शादी टूटने की खबर फैलते ही इलाके में चर्चा का विषय बन गई। वहीं, दुल्हन की मां ने थाने में शिकायत पत्र देते हुए दूल्हे पक्ष पर दहेज में ज्यादा मांग करने का गंभीर आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: राजा रघुवंशी मर्डर केस: हत्यारिन सोनम का एक और कांड, मोबाइल से खुला राज

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 11 June 2025 at 11:20 IST