अपडेटेड 20 January 2023 at 14:01 IST

Toadzilla: ऑस्ट्रेलिया में रेंजर्स ने मार गिराया दुनिया का सबसे बड़ा मेंढक, बताई ये बड़ी वजह

ऑस्ट्रेलिया के Conway National Park में एक विशाल मेंढक पाया गया, जिसका वजन 2.7 किलोग्राम था।

Follow :  
×

Share


pc: queensland government | Image: self

Monster Cane Toad: प्रकृति रहस्यों से भरी हुई है अभी कितनी ही दुर्लभ बातें प्रकृति के बारे में हम नहीं जानते हैं प्रकृति की गोद में कितने ही दुर्लभ जीव हैं जो अभी मानव समाज के संज्ञान में ही नहीं आए हैं। जब ऐसे जीव कभी दुनिया के सामने आते हैं तो वो चर्चा का विषय बन जाते हैं।

ऐसा ही एक मामला पिछले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया में सामने आया। ऑस्ट्रेलिया के Conway National Park में एक विशालकाय मेंढक पाया गया, जिसका वजन 2.7 किलोग्राम था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई रेंजर्स ने इसे मार दिया। इस मेढक को पर्यावरण के लिए खतरा माना गया, इस वजह से इस मेढक को मार दिया गया। इस विशालकाय मेंढक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Worlds Largest Frog| Monster Frog| Frog

रेंजर्स की एक टीम द्वारा कॉन्वे नेशनल पार्क में ट्रैक वर्क किया जा रहा था। तभी एयरली बीच (airlie beach) के पास उनकी गाड़ी के आगे एक सांप आ गया, जिसके बाद उन्हें अपनी कार रोकनी पड़ी। रेंजर Kylee Gray अपनी कार से नीचे उतरी और उसी दौरान उन्हें यह विशाल मेंढक नजर आया। असल में वह एक केन टोड (Cane toad) था, जिसे इसके साइज के कारण इसे मॉन्सटर केन टोड भी कहा जाता है। 

यह भी देखें- Island For Sale: अमेरिका में इतनी कम कीमत में बिक रहा ये आलीशान आइलैंड, कीमत जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

रेंजर्स की टीम ने केन टोड को एक नया नाम  ‘Toadzilla’ दिया और उसे एक कंटेनर में डाल दिया गया। रेंजर्स की टीम विशाल मेंढक को देखकर काफी खुश थी। बताया जाता है कि केन टोड किसी भी प्रकार के मैमल्स (स्तनधारी), इन्सेक्ट्स (कीड़े-मकोड़े) या रेप्टाइल्स (सांप, कछुआ आदि) को अपना शिकार बना सकता है, बशर्ते वह जीव उनके मुंह में आना चाहिए।

Australia Frog| Female Cane Toad| Rangers Killed Big Frog

यह भी देखें- Dog Wedding: उत्तर प्रदेश में संपन्न हुई कुत्तों की अनोखी शादी, टॉमी ने जैली संग लिए सात फेरे

‘Toadzilla’ एक फीमेल केन टोड थी, जिसका वजन 2.7 किलोग्राम मापा गया। इसे दुनिया का सबसे बड़ा मेंढक बताया जा रहा है। इससे पहले सबसे बड़े मेंढक का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्वीडन के Prinsen नाम के मेंढक के पास था। सन 1991 में खोजे गए उस मेंढक का वजन 1.65 किलोग्राम था।  

मादा केन टोड एक बार में देती है 30 हजार अंडे

कॉन्वे नेशनल पार्क में पाए गए केन टोड को मार दिया गया। इसे पर्यावरण के लिए हानिकारक माना जाता है। इनका जहर अन्य जीव-जंतुओं के लिए जानलेवा होता है। लोगों के देखने के लिए इसे क्वीन्सलैंड म्यूजियम (Queensland Museum) में रखा जाएगा। एक फीमेल केन टोड एक बारी में 30 हजार अंडे तक दे सकती है। 

Published By : Digital Desk

पब्लिश्ड 20 January 2023 at 14:01 IST