पता नहीं किस रूप में आकर नारायण मिल जाएगा...वेनेज़ुएला में आए विनाशकारी भूकंप में एक कुत्ते ने बचाई छोटे बच्चे की जान, फोटो हुई वायरल

Venezuela Earthquake: तस्वीरें हमेशा बिना बोले बहुत कुछ कह देती हैं। वेनेज़ुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद एक छोटे बच्चे और उसके साथ एक कुत्ते की तस्वीर पूरी दुनिया में वायरल हो रही है।

Venezuela Earthquake dog child | Image: X

Venezuela Earthquake: पता नहीं किस रूप में आकार नारायण मिल जाएगा..यह सिर्फ एक कथन या भजन ही नहीं है। बल्कि यह बार-बार सिद्ध होता दिखता है। हाल ही में वेनेज़ुएला में आए विनाशकारी भूकंप ने सभी को हिला कर रख दिया है। तस्वीरें हमेशा बिना बोले बहुत कुछ कह देती हैं। इस भूकंप के बाद एक छोटे बच्चे और उसके साथ एक कुत्ते की तस्वीर पूरी दुनिया में वायरल हो रही है। 

कुत्ते को एक वफादार जानवर माना जाता है जो इंसानों के साथ घुल-मिलकर रहता है। बहुत से कार्य इंसान कुत्ते के सहयोग से भी करता है। लेकिन इस तस्वीर को जिसने भी देखा वो हैरान और भावुक हो गया।    

वेनेज़ुएला में भूकंप के बाद जब राहतकर्मियों ने खोजबीन शुरू की तो ढही हुई इमारत के मलबे में उन्हें कंक्रीट के मलबे में एक छोटा बच्चा मिला। लेकिन हैरान करने वाली घटना यह इसलिए बन गई क्यूंकि एक कुत्ता उस छोटे बच्चे पर ढाल बनकर अपना सुरक्षा कवच उसे प्रदान कर रहा था। मानो भगवान स्वयं इस कुत्ते के रूप में आकार बच्चे की रक्षा कर रहे हो। अब वो भगवान थे या नहीं यह तो कहा नहीं जा सकता है, लेकिन इतना जरूर है कि इतने विनाशकारी भूकंप के बावजूद भी उस छोटे बच्चे की जान बची हुई थी। 

इतना ही नहीं तस्वीर में कुत्ता बेहद शांत और सहमा हुआ दिख रहा है। कुत्ते की नम आंखें देख तो पत्थर दिल लोग भी शायद पिघल जाएंगे। बताया गया है कि इस घटना के दौरान यह कुत्ता बेहद शांत था वो न भौंक रहा था और न ही उसने भागने की कोशिश की।    

देखकर लोग बेहद भावुक और निशब्द हो गए

वायरल पोस्ट में राहतकर्मियों के अनुसार, यह सब देखकर वे सब लोग बेहद भावुक और निशब्द हो गए। क्यूंकि कुत्ता बच्चे के ऊपर था इसलिए स्वाभाविक रूप से पहले कुत्ते को बाहर निकालना था। लेकिन कुत्ता बच्चे से तब तक अलग नहीं हुआ जब तक उसे राहतकर्मियों पर भरोसा नहीं हुआ कि वो बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लेंगे। 

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के अनुसार उस बच्चे को बाहर निकाला तो वो जीवित और सुरक्षित बाहर आ गया। एक जानवर की किसी इंसान के प्रति ऐसी भावना और निष्ठा को देख सभी की आँखें नम हो गई। घटना स्थल पर मौजूद सभी की आंखें आसुओं से भर आई। वहां उन्होंने इस कुत्ते के लिए तालियां बजाकर उसे सम्मानित करने का काम किया। जिस किसी भी ने ये पल देखा उसे ये जीवन भर याद रहेगा। 

इसे भी पढ़ें- स्‍टूडेंट ने बताई IRCTC की ये समस्‍या तो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फौरन मिलाया फोन, बोले- नई वेबसाइट करिए लॉन्‍च, तारीख भी बता दी, Video

 

 

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 5 July 2026 at 11:39 IST