अपडेटेड 26 November 2025 at 12:12 IST

‘दो घूंट पिला दे साकिया’ गाने पर 75 साल की दादी ने किया ऐसा जोरदार डांस, मारी गुलाटी तो लोगों के खुले रह गए मुंह

Viral Video: एक 75 साल की दादी का डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो ‘दो घूंट पिला दे साकिया’ गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: instagram

Viral Video: कुछ लोगों को डांस का इतना शौक होता है कि वो ना उम्र देखते हैं, ना जगह और ना समय। उनकी यही जज्बा होता है कि जब वो डांस फ्लोर पर आते हैं तो अपने मूव्स से आग लगा देते हैं। ऐसे ही एक 75 साल की दादी का डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो ‘दो घूंट पिला दे साकिया’ गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं।

ये वीडियो 5_churrets नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है जिसे अबतक 21 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दादी का डांस देख नौजवानों को भी शर्म आ जाएगी।

‘दो घूंट पिला दे साकिया’ गाने पर दादी का डांस

इस वीडियो में सबसे कमाल की बात ये है कि उस दादी ने साड़ी पहन रखी है। वीडियो देखकर लग रहा है कि ये किसी शादी जैसे फंक्शन का है। दादी डांस फ्लोर पर अकेली परफॉर्म करती हैं। वो नीचे बैठ-बैठकर डांस कर रही थीं। इस बीच, उन्होंने डांस फ्लोर पर गुलाटी भी मारी जिसे देख वहां मौजूद खड़े लोग हैरान रह गए थे। जिस जोश और एनर्जी के साथ दादी ठुमके लगा रही थी, उसने सभी के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।

दादी ने जिस तरह इस आइकॉनिक बॉलीवुड गाने पर डांस फ्लोर पर कब्जा किया है, उसे देख सभी लोग जोर-जोर से उनके लिए चीयर करने लग जाते हैं। चाहे हाथ के मूव्स हो या चेहरे के एक्सप्रेशन, दादी का ये डांस परफॉर्मेंस फुल पैकेज था।

दादी का डांस देख क्या बोले लोग?

अब ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और लोग कमेंट सेक्शन के जरिए दादी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक ने उन्हें ‘हैकर दादी’ बुलाया तो दूसरा लिखता है- ‘ये तो मेरा भविष्य है’। एक ने ये भी कमेंट किया- ‘दादी अपने वक्त की नोरा फतेही लग रही हैं’।

ये भी पढ़ेंः शंकर-मुक्ति की लव स्टोरी में खूब होगा रोमांस, ड्रामा और एक्शन, सेंसर बोर्ड ने इन बदलावों के साथ पास की Tere Ishk Mein

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 26 November 2025 at 12:12 IST