भगवान शिव की भक्ति का अनोखा रूप: झांसी में 27 साल की लड़की ने भोलेनाथ से रचाईं शादी, पहनाई वरमाला
झांसी से अनोखा मामला सामने आया है। यहां भगवान शिव की भक्ति में लीन एक 27 वर्षीय युवती उनसे विवाह रचा लिया।
Jhansi News: भगवान शिव को प्रिय सावन महीने की धूम इस वक्त पूरे देश में देखने को मिल रही हैं। भगवान शिव के भक्त उनकी भक्ति में लीन हैं। इस बीच झांसी से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां भगवान शिव की भक्ति में डूबी एक लड़की ने उनसे ही विवाह रचा लिया।
खबर में आगे पढ़ें...
- भगवान शिव से शादी कर सुर्खियों में आईं गोल्डी
- पूरे रीति-रिवाज से संपन्न हुआ ये अनोखा विवाह
- गोल्डी बोलीं- मेरा पूरा जीवन भगवान शिव को समर्पित
वरमाला पहनाकर भगवान शिव को माना अपना पति
सावन के महीने में भगवान शिव से विवाह रचाकर 27 साल की गोल्डी रायकवार नाम की युवती सुर्खियों में आ गई हैं। झांसी के अन्नपूर्णा कॉलोनी में रहने वाली गोल्डी ने भोलेनाथ को वरमाला पहनाकर उन्हें अपने पति मान लिया है। इस दौरान बाकायदा भगवान शिव के शिवलिंग को रथ पर सवार कर बारात भी निकाली गई।
यह भी पढ़ें: Animal Video: कृष्ण भक्ति में लीन हुआ हिरण, कीर्तन की धुन पर जमकर थिरका, दिल जीत रहा वायरल वीडियो
विवाह की सभी रस्में हुईं
यह अनोखी शादी झांसी के बड़ागांव गेट बाहर स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में हुई है। गोल्डी बीकॉम पास हैं। उन्होंने आध्यात्मिक शिक्षा भी हासिल की है। गोल्डी ब्रह्मकुमारी संस्था से कई वर्षों से जुड़ी हुईं हैं। जब गोल्डी ने अपने परिवारवालों को बताया कि वह भगवान शिव से विवाह करना चाहती हैं, तो सबने उनकी इस इच्छा को स्वीकार कर लिया। परिवार की सहमति के बाद गोल्डी ने पूरे रीति-रिवाज के साथ भगवान शिव के साथ विवाह रचाया।
इस विवाह समारोह में ढोल-नगाड़े के साथ भोले बाबा की बारात आई। इस दौरान शिवलिंग को एक दूल्हे की तरह सजाया भी गया। फिर गोल्डी ने भगवान शंकर के वरमाला डाली और विवाह की पूरी रस्में निभाई। इससे पहले हल्दी समेत शादी की अन्य रस्में भी हुई थीं।
बांटे गए थे शादी के कार्ड
इस अनोखे विवाह के लिए पूरे परिवार ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर तैयारी की थी। इसके लिए शादी के कार्ड भी छपवाकर बांटे गए थे। पूरे रीति-रिवाज के साथ गोल्डी ने भगवान शिव से विवाह किया और उनकी अर्धांगिनी बन गईं। बड़ी संख्या में लोग इस शादी में शामिल हुए। गोल्डी का कहना है कि उन्होंने शिव जी को अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। वो उनका हर मुसीबत में साथ देंगे।
Published By : Digital Desk
पब्लिश्ड 25 July 2023 at 21:06 IST