अपडेटेड 12 February 2026 at 14:58 IST
Viral Video: ऐसी पार्टी नहीं देखी होगी, शेखों के बीच बांटे जा रहे सोने के बिस्किट? एक ने किया मना तो नेटिजंस बोले- इतना अमीर बनना है
सोशल मीडिया पर इन दिनों शेखों की पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उनके बीच 'सोने के बिस्किट' बांटे जा रहे हैं। हालांकि नेटिजंस ने इन्हें चॉकलेट बताया।
Viral Video: शादियों में अक्सर दूल्हे पक्ष के लोगों को महंगे तोहफे दिए जाते हैं, जिसमें गाड़ी, कपड़े, जेवरात आदि शामिल होते हैं। लेकिन गिफ्ट में सोने के बिस्किट दिए जाएं, ऐसा तो शायद ही आपने कभी सुना या देखा होगा। इन दिनों इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने नेटिजंस का ध्यान खींच लिया है।
वायरल वीडियो सऊदी अरब के शेखों की पार्टी का बताया जा रहा है। वीडियो में दावा किया गया है कि दुल्हन के भाई की तरफ से दूल्हे के परिवार को '24 कैरेट गोल्ड बिस्किट' तोहफे में दिया गया। इस दृश्य के वायरल होने के बाद शेखों की अमीरी की चर्चा होने लगी।
शेखों के बीच बांटे गए 'सोने के बिस्किट'
वीडियो में देखा जा सकता है कि लगभग 11 लोगों ने शेखों की तरह कपड़े पहने हैं। उन्होंने सिर पर कपड़े के साथ अगाल (काली रिंग) भी कैरी की है। कई शेख कुर्सी पर बैठकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। तभी एक शख्स बक्सा लिए आता है जिसमें चमचमाती हुई पीली सी कोई चीज दिख रही है। इस चीज को वो एक-एक कर सभी को बांटने लगा। सभी शेख बक्से में से एक-एक उठा लेते हैं।
मना करने वाले शेख ने खींचा ध्यान
इस बीच हर किसी का ध्यान एक ऐसे शेख पर चला गया, जिसने कथिततौर पर '24 कैरेट गोल्ड बिस्किट' लेने से मना कर दिया। वहीं एक और अत्यधिक उत्साहित शेख पर लोगों की नजर पड़ी, जिसने एक साथ कई उठा लिये। इसे नजारे को किसी ने दिखावा, तो किसी ने रॉयल शादी बताया।
वीडियो को बड़ी संख्या में मिले व्यूज
वीडियो को @FrontalForce नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, ‘सऊदी शादी समारोह। दुल्हन के भाई ने दूल्हे के परिवार को 24 कैरेट सोने के बिस्किट भेंट किए।’ वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा जा चुका है।
कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग?
वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने '24 कैरेट गोल्ड बिस्किट' के लिए मना करने वाले शेख को देखकर लिखा, 'मुझे इतना अमीर बना दो बस।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसा झूठ मत बेचो कि यह चॉकलेट है!' एक और यूजर ने लिखा, 'वो चॉकलेट है।' वहीं एक और यूजर ने मजे लेते हुए कहा, 'उस आदमी ने कहा कि एक काफी नहीं होगा मुझे और दो।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'ये चॉकलेट है जो गोल्डन रैपर से पैक है। आप देख सकते हैं कि एक ने इसके लिए मना कर दिया।' एक ने पूछा,'क्या ये असली गोल्ड है?'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 12 February 2026 at 14:58 IST