Advertisement
पब्लिश्ड Jul 31, 2024 at 7:37 PM IST
Sunita Williams को कब वापस लाने वाले हैं NASA वाले? या फिर...? | Starliner
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर 52 दिनों से अंतरिक्ष में फंसे हैं। अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी के कारण वह स्पेस में हैं और पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं। 5 जून को बोइंग स्टारलाइनर की पहली उड़ान पर दोनों अंतरिक्ष यात्री रवाना हुए थे। दोनों को 10 दिनों तक स्पेस में रहना था। लेकिन विमान के प्रोपल्शन सिस्टम में कई खराबियों के कारण उनकी वापसी की तारीख बढ़ती गई। स्टारलाइनर के 28 थ्रस्टर्स में से पांच में खराबी देखी गई है। इसके अलावा Helium Leak की भी सूचना मिली है।