Advertisement
पब्लिश्ड Nov 19, 2024 at 5:51 PM IST

America के फैसले पर भड़का रूस, दे डाली चेतावनी!

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बड़ा फैसला लिया है। बाइडन ने यूक्रेन को रूस के अंदर शक्तिशाली लंबी दूरी के अमेरिकी हथियारों के इस्तेमाल करने की इजाजत दी है। रूस ने इसे संभावित तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत करार दिया है। अमेरिका की ओर से यह इजाजत तब दी गई है, जब पुतिन की सेना को मदद देने के लिए उत्तर कोरियाई सैनिक रूस में मौजूद हैं। रूस ने अपने कुर्स्क क्षेत्र में लगभग 50,000 सैनिकों को तैनात कर रखा है। कुछ महीनों पहले यूक्रेन ने यहां कब्जा कर लिया।

Follow :  
×

Share