Advertisement
पब्लिश्ड Dec 9, 2024 at 12:53 PM IST

Rajnath Singh Russia Visit: राजनाथ सिंह के रूस दौरे से कांपे पाक-चीन!

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आधिकारिक यात्रा पर रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे। रविवार देर रात रूस में भारतीय राजदूत वेंकटेश कुमार और रूसी उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन ने राजनाथ सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। राजनाथ सिंह यहां भारतीय नौसेना में एक स्टील्थ युद्धपोत INS तुशील की कमीशनिंग सेरेमनीके साक्षी बनेंगे। इसके अलावा सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 21वीं बैठक में भाग लेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मारे गए सोवियत सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।

Follow :  
×

Share