Advertisement
पब्लिश्ड Feb 27, 2026 at 3:25 PM IST
Pakistan Declares 'Open War' Against Afghanistan: युद्ध मेंरात से लेकर अबतक क्या-क्या हुआ?
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 24 किलोमीटर से ज्यादा लंबी डूरंड लाइन पर एक बार फिर संघर्ष शुरू हो गया है। इस बार संघर्ष की शुरुआत अफगानिस्तान की तरफ से बदले के तौर पर की गई है। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का पहले ही एलान कर चुका अफगानिस्तान कल देर रात तकरीबन भारतीय समयानुसार साढ़े 09:00 बजे एकाएक पाकिस्तानी चौकियों पर टारगेट करना शुरू कर दिया।
उसके बाद पाकिस्तान की तरफ से बयान आया कि उनकी तरफ से भी अब मुंहतोड़ जवाब जो है अफगानिस्तान को दिया जाएगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि आखिरकार हुआ क्या था? क्या कारण था कि एक एक वह अफगानिस्तान जो कहता था कि वह कभी पाकिस्तान पर शुरुआती हमला नहीं करेगा, उसने हमला किया। इसका सबसे बड़ा कारण था इसी महीने की 21 और 22 तारीख को पाकिस्तान की तरफ से अफगानिस्तान के रिहायशी इलाकों में स्ट्राइक्स।