Nepal Flood: नेपाल में अब सिर्फ तबाही की तस्वीरें! अब आगे कैसे खड़ा होगा Nepal? कितना हुआ नुकसान?
Nepal Flood: नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद तेजी से खोज और बचाव अभियान जारी है। नेपाल के कई इलाकों में जैसे-जैसे राहत और बचाव कार्य बाढ़ रहा है, वैसे-वैसे मृतकों की संख्या बढ़ते ही जा रही है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, रसुवा भोटे में आई भयानक बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़करअब 1 हजार से पार हो गई है।
नेपाली इमरजेंसी टीमें कई निचले इलाकों के जिलों से लाशें और इंसानी अवशेष निकाल रही हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर 2 बजे तक बाढ़ के कारण अब तक 1,058 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसमें सबसे अधिक चितवन में मौतें हुई हैं। वहीं, करीब चार हजार से अधिक अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।