Advertisement
Iran-Israel War: जंग के बीच ईरान का बहुत बड़ा कदम, फंस गए Trump! अब शुरू होगा असली युद्ध!
Iran-Israel War अमेरिका और इजरायल के साथ जारी जंग के बीच ईरान ने अपने नए उत्तराधिकारी का ऐलान कर दिया है। ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने रविवार को सर्वसम्मति से आयतुल्लाह सैयद मोजतबा हुसैनी खामेनेई को इस्लामिक गणराज्य ईरान का नया सर्वोच्च नेता (सुप्रीम लीडर) चुन लिया है। यह फैसला पूर्व सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में हुई मौत के बाद लिया गया है। तो आईए जानते हैं कौन है मोजतबा आयतुल्लाह जिसके कंधे सौंपी गई है ईरान की जिम्मेदारी।
ईरान ने मोजतबा आयतुल्लाह को नए सुप्रीम लीडर बनाने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मोजतबा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई भी दी है। असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स, जिसमें 88 शिया धर्मगुरु शामिल हैं, ने निर्णायक मतदान के बाद मोजतबा खामेनेई को तीसरे सर्वोच्च नेता के रूप में नियुक्त किया। यह घोषणा आधी रात के बाद की गई, जिसके बाद ईरानी मीडिया की ओर से भी इसका आधिकारिक ऐलान किया गया।