Advertisement

Iran Israel US War: खार्ग द्वीप पर कब्जा करेगा अमेरिका? | Kharg Island | Trump | Middle East War

Iran Israel US War मिडिल ईस्ट के समंदर में बारूद की गंध तेज़ हो गई है और केंद्र में है— खार्ग द्वीप। ईरान का वो हिस्सा जहाँ से उसके 90 प्रतिशत तेल का निर्यात होता है, अब सीधे डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर है। एक तरफ ट्रंप कहते हैं कि वो डील चाहते हैं, तो दूसरी तरफ अरब सागर से लेकर पर्शियन गल्फ तक अमेरिकी युद्धपोतों का सबसे बड़ा जमावड़ा लग चुका है। USS अब्राहम लिंकन से लेकर 3500 मरीन कमांडोज के साथ तैनात USS ट्रिपोली तक... सब एक्टिव मोड में हैं। क्या ट्रंप का इरादा सिर्फ समझौता करना है या ये ईरान की कमर तोड़ने की किसी बड़ी सैन्य रणनीति का हिस्सा है? आज के वीडियो में हम डिकोड करेंगे खार्ग द्वीप की अहमियत और ट्रंप के इन खतरनाक इरादों को।"

Follow :  
×

Share