China Lake Brust: जलप्रलय से उजड़ा Nepal, लोग हुए बेघर, Flood से आई त्रासदी में बर्बाद हुआ परिवार
नेपाल में भीषण बाढ़ की तबाही में कई लोगों की जान चली गई है और बेघर हुए बाढ़ पीड़ितों को अब स्कूल की बिल्डिंग में शरण लेनी पड़ी है, जहां एक ही जगह पर कई स्थानीय परिवार खा-सो रहे हैं और साथ मिलकर खाना बना रहे हैं। बाढ़ की त्रासदी से कई लोगों के घर-परिवार उजड़ गए हैं और बेघर हुए लोगों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि किसी की पत्नी तो किसी का भाई गायब है। एक पीड़ित ने बताया कि पहले उसने बाढ़ पर भरोसा नहीं किया और उसकी पत्नी बाढ़ के बीच दोबारा मकान में चली गई, वह खुद तो जान बचाकर भाग आया लेकिन पत्नी वहीं रह गई और अब वह उसकी तलाश में भटक रहा है। वहीं कैमरे पर एक मां भावुक हो गई, एक बच्ची ने बताया कि उसे कहीं से मदद नहीं मिली और अस्पताल वालों ने भी इलाज से मना कर दिया, क्योंकि उपचार के लिए एक भी रुपया नहीं है, और पूरा परिवार बाढ़ में तितर-बितर हो गया है।