Advertisement
पब्लिश्ड Mar 8, 2025 at 12:25 PM IST
Bangladesh में फिर एक्टिव हुआ कट्टरपंथी संगठन 'हिज्ब उत तहरीर' | R Bharat
बांग्लादेश में प्रतिबंधित इस्लामी संगठन हिज्ब उत तहरीर ने शुक्रवार को पहली बार खुलेआम रैली निकाली, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस रैली के दौरान संगठन के सदस्यों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बल प्रयोग किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और साउंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया, जिससे रैली स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना ने बांग्लादेश में कट्टरपंथी संगठनों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है।