Sunita Williams Returns News: चारों एस्ट्रोनॉट ने की सेफ लैंडिंग, देखें पूरी वीडियो | R Bharat
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के आने में इतना लंबा इंतजार होगा ये किसी ने सोचा भी नहीं था। खैर अब इंतजार की घड़ियां खत्म हुई हैं और अब 9 महीनों स्पेसएक्स का ड्रैगनयान सुनीता विलियम्स और उनके साथी धरती पर वापस लौट आए हैं। उनकी सुरक्षित वापसी पर व्हाइट हाउस ने एलन मस्क, स्पेसएक्स और नासा का शुक्रिया अदा किया है। बता दें कि 5 जून 2024 के दिन सुनीता विलियम्स ने अपने साथी स्पेस मिशन यात्री बुच विल्मोर के साथ 8 दिनों के स्पेस मिशन के लिए गईं थीं लेकिन तकनीकि खराबी के चलते उनकी वापसी में 9 महीने से ऊपर का समय लग गया। 10 दिन का मिशन देखते ही देखते 9 महीने से भी अधिक का हो गया था। सुनीता विलियम्स और उनके साथी यात्री बुच विल्मोर के साथ निक हेग और अलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी वापस आ गए हैं।