RPF की महिला जवान ने गोद में बच्चा लेकर निभाई Double Duty
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की एक महिला जवान की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गोद में बच्चा लेकर अपनी ड्यूटी निभाती नजर आ रही हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक आरपीएफ जवान दोहरी ड्यूटी करती दिखाई दे रही हैं। वह न केवल अपनी नौकरी कर रही थी, बल्कि साथ ही एक माँ की जिम्मेदारी भी निभा रही थी। वीडियो में महिला जवान के संघर्ष और जज्बे ने लोगों का दिल छू लिया है। जवान अपने बच्चे के साथ यात्रियों की भीड़ को संभालती हुई नजर आ रही है। उनकी इस ड्यूटी ने सभी को हैरान कर दिया है।