Mamta Kulkarni ने छोड़ा किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर का पद
Mamta Kulkarni Resign: महाकुंभ के दौरान किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने के बाद चर्चा में आईं बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को लेकर नया अपडेट सामने आया. ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने इस्तीफे की घोषणा की. किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाए जाने के कुछ दिन बाद ही ममता कुलकर्णी ने पद से इस्तीफा दे दिया. ममता कुलकर्णी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि आज किन्नर अखाड़े या दोनों अखाड़ों में मुझे लेकर विवाद है, उसके चलते इस्तीफा दे रही हूं.