यूपी के बुलंदशहर में मामूली विवाद पर जमकर चली लाठियां
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, जहां दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। यह घटना स्थानीय इलाके में उस समय हुई जब दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो ही हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठियां बरसाने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस मामले में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं कुछ लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है । लगभग 12 लोगों के खिलाफ कार्यवाही हुई जिसमे से दो को तो गिरफ्तार कर लिया गया.