Earth And Moon: कितना अलग है पृथ्वी से चंद्रमा, रिसर्च ने बताया क्यों अहम है ये जानकारी?
पृथ्वी के अंदर क्या है ये तो हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि चंद्रमा के अंदर क्या है? ये सवाल दिलचस्प तो है ही साथ ही कई लोगों को चंद्रमा के बारे में और जानने के लिए उत्सुक करता है. चंद्रमा इंसान के लिए हमेशा से दिलचस्पी और रहस्य का विषय रहा है. यकीन मानिए, यह वैज्ञानिकों के लिए भी उतना ही सच है. जिस तरह से इंसान चंद्रमा और उससे भी आगे कॉलोनी बसाने की सोच रहा है.