First AI Baby: AI से Great Indian bustard ने चूजे को दिया जन्म, India ने बना लिया ये अनोखा रिकॉर्ड
राजस्थान के वन विभाग ने राज्य पक्षी गोडावण, जिसे 'ग्रेट इंडियन बस्टर्ड' भी कहा जाता है, के कृत्रिम गर्भाधान में बड़ी सफलता प्राप्त की है। 16 अक्टूबर को पोकरण के कृत्रिम प्रजनन केंद्र में एक स्वस्थ चूजे का जन्म हुआ, जो न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में गोडावण के लिए कृत्रिम गर्भाधान द्वारा जन्म का पहला मामला है। गोडावण की विलुप्ति को रोकने की दिशा में यह उपलब्धि ऐतिहासिक है और संरक्षण की नई संभावनाओं को जन्म देती है। आगे जानिए इस उपलब्धि के महत्व के बारे में और राजस्थान में गोडावण संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी।