Advertisement
पब्लिश्ड Dec 26, 2023 at 10:54 PM IST

Amrit Bharat नई तकनीकों से है लैस, Ashwini Vaishnav ने बताई इसकी खासियत; Video

Amrit Bharat Express Train: वंदे भारत की तर्ज पर देश की जनता के लिए मोदी सरकार पुल-पुश तकनीक के इस्तेमाल से बनी Made in India अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन ला रही है। अमृत भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत का किराया अधिक होने की वजह से शायद आम जनता इसमें सफर करने में परहेज करती है। इसलिए भारत सरकार आम लोगों की परेशानियों को समझकर सफर आसान बनाने के लिए अमृत भारत ट्रेन लेकर आ रही है।

जानकारी के अनुसार पहले दो ट्रेनों में एसी कोच नहीं होंगे। केवल जनरल और स्लिपर कोच ही होंगे। ऊपर की सीट पर क्यूशन कवर लगाया गया है। इसके साथ ही हर सीच पर चार्जिंग प्वाइंट और पानी की बोतल रखने की जगह भी दी गई है। 

Follow :  
×

Share