Advertisement

Rohit Sharma की फॉर्म से निराश Virender Sehwag, मैच के बाद दी रिटायरमेंट पर बड़ी प्रतिक्रिया

भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि रोहित शर्मा को अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास लेने पर विचार करना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर पांच बार की चैंपियन टीम के इस कप्तान को विदाई से पहले कोई खास छाप छोड़नी है, तो उसे अपने खेल में बदलाव लाना होगा। रोहित इस समय आईपीएल के 18वें सीजन में फॉर्म के लिए जूझ रहे हैं और छह मैचों में सिर्फ 82 रन ही बना पाए हैं। पिछले पांच सीजन में भी उन्होंने सिर्फ एक बार 400 से ज्यादा रन बनाए हैं, जो उनके प्रदर्शन में गिरावट को दिखाता है।

Follow :  
×

Share