Advertisement

Mohammad Siraj को ICC ने सुनाई सजा, जानिए क्या था अपराध, लाखों का जुर्माना

लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन भी माहौल तनावपूर्ण रहा, जिसमें कुल 14 विकेट गिरे। इंग्लैंड के 10 में से 2 विकेट मोहम्मद सिराज ने चटकाए, लेकिन इस दौरान उन्होंने आक्रामक व्यवहार भी दिखाया। इसी वजह से आईसीसी ने सिराज पर कार्रवाई करते हुए उन्हें लेवल-1 का दोषी ठहराया और मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया।

आईसीसी के आधिकारिक बयान के अनुसार, सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के चौथे दिन आचार संहिता का उल्लंघन किया। इसके चलते उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है। पिछले 24 महीनों में यह उनका दूसरा डिमेरिट अंक है—पहला उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिला था। यदि किसी खिलाड़ी को 24 महीनों में 4 डिमेरिट अंक मिलते हैं, तो उस पर निलंबन भी लगाया जा सकता है।

Follow :  
×

Share