Advertisement
पब्लिश्ड Jan 9, 2024 at 12:00 PM IST
क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन अवार्ड, क्रिकेट में शानदार खेल के लिए हुए सम्मानित
National Sports Awards 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 प्रदान किए। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार से नवाजा। पिछले दिनों युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की थी। मोहम्मदी शमी के अलावा अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में तीरंदाज ओजस प्रवीण देवताले को भी अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया।