Advertisement
Virat-Anushka in Ujjain: अनुष्का संग विराट कोहली पहुंचे महाकाल की नगरी, भस्म आरती में हुए शामिल
Virat-Anushka in Mahakal Mandir Ujjain: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) संग महाकाल की नगरी उज्जैन (Virat Anushka in Mahakl Mandir) पहुंचे। उज्जैन (Virat Anushka Attendrs Bhasma Arti) के महाकाल मंदिर में दोनों ने सुबह की भस्म आरती में हिस्सा लिया। विराट और अनुष्का के पूजा-अर्चना की वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है।
वीडियो में आप देखेंगे कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मंदिर में बैठे हैं और भगवान की अराधना कर रहे हैं। अनुष्का बेबी पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं वहीं विराट ने सफेद धोती पहना है। किंग कोहली ने गले में रुद्राक्ष भी धारण कर रखा है। पूजा-अर्चना के बाद अनुष्का ने मीडिया से कहा, हम यहां पूजा करने के लिए आए थे और महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए।
पहले ऐसी तस्वीरें काफी कम देखने को मिलती थीं जब भारतीय खिलाड़ी इस तरह मंदिर पहुंचते हैं। पहले के समय में भारतीय खिलाड़ी मैच के बाद विदेश में छुट्टियां मनाने या फिर जीत का जश्न मनाने पहुंचते थे। लेकिन अब भारतीय खिलाड़ी मंदिर में पहुंचते हैं। इससे पहले विराट कोहली अपनी पत्नी और बच्चे के संग वृंदावन धाम के बांके बिहारी मंदिर पहुंचे थे।
वृंदावन में विराट और अनुष्का ने लोगों में कंबल भी बांटे थे। वृंदावन में विराट और अनुष्का अपनी बटी के साथ नजर आए थे। हालांकि उज्जैन में विराट की बेटी वामिका नहीं नजर आईं।
इससे पहले इंदौर टेस्ट से पहले केएल राहुल अपनी वाइफ अथिया शेट्टी के साथ महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दर्शन के लिए पहुंचे थे। अब केएल राहुल के बाद अक्षर पटेल (Axar Patel) अपनी वाइफ मेहा पटेल (Meha Patel) के साथ महाकाल की शरण में पहुंचे। इसी के साथ वे भस्म आरती में भी शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन भी किए। अक्षर पटेल से एक दिन पहले केएल राहुल वाइफ अथिया शेट्टी के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन और आरती-पूजन किया। दोनों भस्म आरती में शामिल हुए।
उज्जैन (मध्य प्रदेश): भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल ने पत्नी मेहा के साथ महाकाल मंदिर में भस्म आरती में हिस्सा लिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 27, 2023
उन्होंने कहा, "भस्म आरती में हिस्सा लेकर बहुत अच्छा लगा। मैं 5 साल पहले भी आया था लेकिन भस्म आरती में हिस्सा नहीं ले पाया था लेकिन अब शादी के बाद हम यहां आए हैं।" pic.twitter.com/ZSDMB1Rnzy
इसे भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव के बाद महाकाल की शरण में पहुंचे KL Rahul, पत्नी Athiya भी आईं नजर

