Advertisement

Champions Trophy 2025 में भगवान भरोसे खिलाड़ियों की सुरक्षा, फैन ने मैदान में घुसकर पकड़ा कॉलर

ICC CHAMPIONS TROPHY 2025 afghanistan vs england Fan Invades: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक बार फिर पिच पर अतिक्रमण की घटना देखने को मिली, जब बुधवार को इंग्लैंड पर अफगानिस्तान की जीत के बाद एक प्रशंसक मैदान में घुस गया। लाहौर में अफगानिस्तान की रोमांचक जीत के बाद, एक प्रशंसक पिच पर घुस गया और खिलाड़ियों को गले लगाने के लिए दौड़ पड़ा। हालांकि, उसे सुरक्षा अधिकारियों ने पकड़ लिया और मैदान से बाहर ले जाया गया। यह पहली बार नहीं था जब प्रतियोगिता के दौरान ऐसी घटना हुई हो, इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान एक प्रशंसक मैदान में दौड़ा और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रवींद्र को पकड़ने की कोशिश की।

Follow :  
×

Share