Champions Trophy 2025 से पहले Pakistan Cricket Board कंगाल! 4 महीने से खिलाड़ियों नहीं मिली सैलरी
पाकिस्तान क्रिकेट में मचा भूचाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में बाबर आजम ने टीम की कप्तानी छोड़ी थी. अब ऐसी खबरें सामने आ रही है कि बोर्ड कंगाली की राह पर निकल गया है. जी हां पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की हालत यह है कि वह अपने खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सैलरी ही नहीं दे पा रहा है. पाकिस्तान में मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आया कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पिछले चार महीने से सैलरी नहीं मिली और अब उनके सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट पर भी खतरा मंडरा रहा है.