Advertisement

Republic Plenary Summit: समिट में दिग्गज हस्तियों ने बांधा समां |

PM Modi in Republic Planery Summit 2025: रिपब्लिक प्लेनरी समिट में चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के साथ बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने बताया, अर्नब गोस्वामी की ऊंची आवाज से आप तो जरूर थक गए होंगे। अभी चुनाव का मौसम नहीं है सबसे पहले तो मैं रिपब्लिक टीवी को उसके अभिनव प्रयोग के लिए बहुत बधाई देता हूं। आप लोग युवाओं को ग्रासरूट लेवल पर इंवॉल्व करके इतना बड़ा कंपटीशन कर कर यहां लाए हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब देश का युवा नेशनल डिस्कोर्स में इंवॉल्व होता है तो विचारों में नवीनता आती है। वह पूरे वातावरण में एक नई ऊर्जा भर देता है और यही ऊर्जा इस समय हम या महसूस भी कर रहे हैं। एक तरह से युवाओं के इंवॉल्वमेंट से हम हर बंधन को पर कर जाते हैं। सीमाओं के पार चले जाते हैं फिर भी कोई भी लक्ष्य ऐसा नहीं है जिसे पाया ना जा सके। कोई मंजिल ऐसी नहीं रहती जिस तक पहुंचना जा सके। रिपब्लिक टीवी ने इस समिट के लिए एक नए कांसेप्ट पर काम किया मैं सबमिट की सफलता के लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं और आपका अभिनंदन करता हूं।

Follow :  
×

Share