Advertisement
पब्लिश्ड Mar 6, 2025 at 1:33 PM IST
Republic Plenary Summit: 5 साल में डीजल से चलने वाली बसें नहीं दिखेंगी- Nitin Gadkari | R Bharat
देश के सबसे बड़े न्यूज इवेंट Republic Plenary Summit 2025 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 'Limitless India' पर अपने विचार रखे। नितिन गडकरी ने कहा कि अगर आत्मनिर्भर भारत बनाना है, 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनानी है और विश्व की तीसरी बड़ी इकॉनमी बनानी है। तो वॉटर, पावर, ट्रांसपोर्ट और कम्युनिकेशन को मजबूत करना होगा। इसलिए हमारी सरकार की प्राथमिकता इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की रही है। इसका नतीजा ये हुआ कि आज देश तेजी से बदल रहा है। उद्योग और व्यापार में वृद्धि हो रही है।