Advertisement
Republic Plenary Summit 2025: एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी का संबोधन | R Bharat
Republic Plenary Summit 2025: 'रिपब्लिक प्लेनरी समिट 2025' के लिए मंच पूरी तरह तैयार है। महज कुछ ही देर में समिट का आगाज हो जाएगा। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के मंच पर राजनीति, मनोरंजन, खेल से लेकर अलग-अलग क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां रिपब्लिक के मंच पर जुटेंगी। मनोरंजन जगत की बड़ी हस्तियां देश के सबसे बड़े न्यूज इवेंट में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाएंगे। उनके अलावा इस इवेंट में बतौर चीफ गेस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। इतना ही नहीं, इस समिट में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर हिस्सा लेंगे। राजनीति जगत के कई बड़े चेहरे आयोजन में भाग लेंगे जिनमें दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, नितिन गडकरी के नाम शामिल हैं। बता दें कि इस इवेंट का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है।