Advertisement
पब्लिश्ड Mar 15, 2024 at 1:20 PM IST

25 March Chandra Grahan: 100 साल बाद लग रहा है ऐसा चंद्रग्रहण, जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें?

Chandra Grahan 2024: इस साल होली (Holi) के त्योहार पर चंद्र ग्रहण (Lunar eclipse) का साया रहने वाला है। हिंदू धर्म में होली और ग्रहण का बेहद खास महत्व होता है। होली को बुराई पर अच्छाई के जीत के रूप में मनाया जाता है। वहीं, ग्रहण के समय शुभ कार्य करने के साथ-साथ कई कामों को करने की मनाही भी होती है। हर साल होली का त्योहार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है जो कि इस साल 24 और 25 मार्च की पड़ रही है। 24 मार्च को जहां होलिका दहन किया जाएगा वहीं इसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाएगी और इसी दिन चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2024) भी रहेगा। आइए जानते हैं कि होली के दिन यानी 25 मार्च को चंद्र ग्रहण कितने से कितने समय तक रहेगा। होली के दिन यानी 25 मार्च को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। जो सुबह 10 बजकर 23 मिनट से दोपहर 3  बजकर 1 मिनट तक सक्रिय रहेगा। हालांकि ये चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा जिस कारण इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा।

Follow :  
×

Share