Advertisement

Prayagraj Maha Kumbh: Kumar Vishwas बोले- 'यहां तो बच्चों के नाम आक्रांताओं-आतंकियों के नाम रखे हैं'

Kumar Vishwas in Prayagraj:  महाकुंभ से पहले प्रयागराज में 7 जनवरी को शुरू हुई अपने-अपने राम कथा में जाने माने कवि और साहित्यकार डॉ. कुमार विश्वास ने दूसरे दिन भी भगवान राम के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा में भारी भीड़ उमड़ रही है। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की ओर से तीन दिवसीय कथा का आयोजन महाकुंभ के अवसर पर किया गया है। कथा का आयोजन भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज के सामने चैथम लाइन मैदान में चल रहा है। इस मौके पर पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
 

 
Follow :