Advertisement

Mahakumbh 2025: कुंभ में डुबकी लगाने के बाद Ayodhya की तरफ रवाना हुए श्रध्दालु

महाकुंभ 2025 के अवसर पर लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने के बाद अब अयोध्या की ओर रवाना हो गए हैं। कुंभ मेले में हजारों लोग स्नान करने के लिए आते हैं। इस बार महाकुंभ को लेकर देश - विदेश से काफी आस्था देखने को मिल रही है। वहीं राम मंदिर निर्माण के बाद भक्तों का एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है। कुंभ में स्नान करने के बाद, कई श्रद्धालु अब अयोध्या की ओर रुख कर रहे हैं, ताकि वहां श्रीराम के दर्शन कर सकें और उनके आशीर्वाद प्राप्त कर सकें। कुंभ मेले का अवसर अभी कुछ और दिनों के लिए बाकी हैं| प्रयागराज आने वाले  श्रद्धालु कुंभ में डुबकी लगाने के बाद राम लाला के दर्शन करने के लिए रवाना हो रहे हैं ।

Follow :  
×

Share