Maha Kumbh में साधु-संतों का संगम, अद्भुत होगा नजारा! | R Bharat
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 (Maha kumbh 2025) के लिए तैयारियां बिलकुल आखिरी चरण में पहुंच चुकी हैं तो पहले शाही स्नान के लिए अखाड़े भी पूरी तरह से तैयार हैं. प्रयागराज की धरती साधु-संतों और उनकी असीम ऊर्जा से आह्ललादित है. यहां से आने वाली साधु-संतों की तस्वीरें महाकुंभ को लेकर उनके उत्साह और भक्ति को लेकर समर्पण के बारे में बताती है.इस दौरान साधु-संतों की वेशभूषा से उनके उत्साह तक हर चीज बेहद अद्भुत नजर आती है.