Maha Kumbh में दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, देखिए अद्भुत तस्वीरें
Mahakumbh Snan 2025: महाकुंभ में देश -दुनिया से हजारों लोग डुबकी लगाने आ रहे हैं। प्रयागराज में संगम पर सन्नान के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो रही है। महाकुंभ नगर में तीन प्रमुख स्नान पर्व समाप्त होने के बाद भी श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने दो किलोमीटर पैदल चलने का दावा किया था लेकिन हकीकत में यह दूरी पांच किलोमीटर तक हो रही है। श्रद्धालुओं के लिए पास वाले वाहनों को ही मेला क्षेत्र में प्रवेश दिया जा रहा है जबकि दोपहिया की अनुमति नहीं मिल रही।