पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, एक बीजेपी कार्यकर्ता की मौत
लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के पहले पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस हिंसक झड़प में एक बीजेपी महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि 7 कार्यकर्ता घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, ये घटना 22 मई देर रात की बताई जा रही है। बता दें कि पश्चिम बंगाल के घाटल, तामलुक, कांथी, मेदिनीपुर, पुरूलिया, झाड़ग्राम, बांकुरा, बिशनुपर लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान किया जाएगा।