Advertisement
पब्लिश्ड Jan 6, 2025 at 11:31 AM IST
UP में Akhilesh Yadav ने दिया बयान, CM Yogi ने दिया तगड़ा जवाब!
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है। दूसरे दलों और उनके नेताओं को बदनाम करती है। बदनाम करने के लिए भाजपा सौ गुणा खर्च करती है। भाजपा षडयंत्रकारी पार्टी और उसकी प्रवृत्ति तानाशाही है, लेकिन इतिहास गवाह है हर तानाशाह को अपमानित होकर ही जाना पड़ता है। पार्टी के राज्य मुख्यालय में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान विरोधी काम करती है। सत्ता का दुरुपयोग कर बजट को लूटने वाली भाजपा हर तरह के भ्रष्टाचार में शामिल है।