PM Modi की Fan हो गई Rashmika Mandana, 10 साल के विकास पर दिया बड़ा बयान!
मुंबई-ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) अटल सेतु पर अभिनेत्री Rashmika Mandana ने कहा, "2 घंटे का सफर 20 मिनट में संभव हो गया। किसने सोचा था कि ऐसा हो पाएगा। आज नवी मुंबई से मुंबई, गोवा से मुंबई, बेंगलुरु से मुंबई तक की यात्रा इतनी आसान हो गई। इतना अद्भुत इंफ्रास्ट्रक्चर देखकर मुझे गर्व महसूस होता है। अब भारत रुकने वाला नहीं है, अब कोई नहीं कह रहा कि ये भारत में नहीं हो सकता। जिस तरह से पिछले 10 साल में देश ने विकास किया है वो काबिले तारीफ है...विकास रुकना नहीं चाहिए। विकास के लिए वोट करिए।"