Advertisement
Priyanka Gandhi vadra ने छुपाई पति Robert Vadra की संपत्ति, BJP ने बताए कंपनियों के नाम ! | Wayanad
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के हलफनामे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले के अनुसार, उम्मीदवारों को अपने आपराधिक इतिहास, संपत्ति और अपने परिवार के सदस्यों की संपत्तियों का खुलासा करना अनिवार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रियंका ने ऐसा नहीं किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 12 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। वाड्रा ने बुधवार को वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करके अपनी चुनावी पारी का आगाज किया। गौरव भाटिया ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट के यूनियन ऑफ इंडिया बनाम एडीआर मामले में निर्णय के अनुसार, हर उम्मीदवार को अपने और अपने जीवनसाथी तथा निर्भर लोगों की संपत्ति का विवरण देना होता है। हालांकि, प्रियंका गांधी द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे में सभी आवश्यक जानकारियां नहीं दी गई हैं।” भाटिया ने गांधी परिवार की कड़ी आलोचना की और कहा कि यह परिवार भ्रष्टाचार के मामले में सबसे आगे है।