वक्फ संशोधन अधिनियम पर मुस्लिमों को भड़काने के लिए मौलाना साजिद राशिदी ने असदुद्दीन ओवैसी को लताड़ा
वक्फ संशोधन कानून पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में दूसरे दिन करीब 1 घंटे तक सुनवाई हुई। कोर्ट ने केंद्र सरकार को कानून पर अपना जवाब देने के लिए 7 दिन का समय दिया है। सरकार के जवाब के बाद याचिकाकर्ताओं को 5 दिन में अपना जवाब देना होगा। अगली सुनवाई 5 मई को दोपहर 2 बजे होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कानून के खिलाफ दायर 70 याचिकाओं की जगह सिर्फ 5 याचिकाएं दायर की जाएं, और उन पर ही सुनवाई होगी। तब तक सरकार को तीन निर्देशों का पालन करना होगा। इस बीच, आल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद राशिदी ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि ओवैसी जानबूझकर हिंसा भड़काना चाहते हैं।