Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में किसी से भेदभाव नहीं-सीएम योगी
Maha Kumbh News: प्रयागराज में महाकुंभ में लगातार श्रद्धालुओं का आना जारी है. 12 फरवरी को महाकुंभ मेले का पांचवा अमृत स्नान होना है. ऐसे में पांचवें शाही स्नान से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ को लेकर अपना बयान जारी किया है. उन्होंने अपने बयान में विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए महाकुंभ की भव्यता के बारे में कहा है. महाकुंभ को लेकर सीएम योगी ने बयान देते हुए कहा कि, 'कोई भी निर्माण बिना तोड़े-फोड़े नहीं होता है. जो लोग कुछ नहीं कर पाए हैं, आज वो महाकुंभ के बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं. कह रहे हैं महाकुंभ में वीआईपी दर्शन हो रहे हैं. वहां किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है.