Advertisement
पब्लिश्ड Jan 1, 2024 at 7:00 PM IST
वंशवादी भ्रष्टाचारी लोग दीपावली तब मनाएंगे जब खजाना लूटने का मौका मिलेगा- विजय सिन्हा
Bihar News: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव पर निशाना साधा है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दीपोत्सव मनाने के आह्वान पर तेज प्रताप यादव ने कहा था कि 'जब केंद्र में I-N-D-I-A महागठबंधन का झंडा लहराएगा तभी राम घर आएंगे।' इसपर पलटवार करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 'वंशवादी भ्रष्टाचारी लोग दीपावली तब मनाएंगे जब उन्हें फिर से देश का खजाना लूटने का मौका मिलेगा। बिहार में भी रामराज्य आएगा, ये लोग अब बाहर नहीं अंदर रहेंगे।'