Advertisement
पब्लिश्ड Feb 8, 2025 at 9:41 AM IST
Delhi Election Result: दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार? जल्द शुरू होगी वोटों की गिनती
दिल्ली चुनाव पिछले 5 तारीख को हुए, जिसके नतीजे आज 8 फरवरी को जारी हो रहे हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहले बैलेट पेपर की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझान बीजेपी के पक्ष में आता दिख रहा है। रोहिणी सीट से BJP के विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं। जबकि किराड़ी से AAP उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इस चुनाव में कुल 699 उम्मीदवारों ने अपनी अग्नि-परीक्षा दी। पूरी 70 विधानसभा सीटों पर ये चुनाव हुए, जिनकी गिनती थोड़ी देर में शुरू होगी। EXIT POLL के हिसाब से AAP और BJP के बीच जोरदार टक्कर है, अब देखना ये है कि दिल्ली में AAP अपना कब्जा बनाए रखेगी या फिर जनता BJP को 27 साल बाद सरकार बनाने का मौका देने वाली है।