Advertisement
पब्लिश्ड Feb 8, 2025 at 10:33 AM IST
Delhi Election Result 2025: 27 साल बाद सरकार बनाने के करीब BJP, AAP के कई नेता रुझानों में पीछे
Delhi Election AAP VS BJP: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान BJP के पक्ष में आता दिखाई दे रहा है। न केवल आम आदमी पार्टी शुरुआती रुझानों में काफी पिछड़ती दिख रही है। इसके साथ ही AAP के बड़े नेताओं का भी हाल बेहाल है। खुद केजरीवाल नई दिल्ली से पीछे हैं। कुछ सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। दिल्ली समेत पूरे देश की नजर राजधानी के चुनाव परिणाम पर हैं। नतीजों से साफ हो जाएगा कि आम आदमी पार्टी (AAP) सत्ता विरोधी लहर को मात देकर सरकार बनाती है या फिर 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की वापसी होगी।