Advertisement
पब्लिश्ड Feb 8, 2025 at 4:44 PM IST

Delhi Election Results: BJP की बंपर जीत के बाद मनोज तिवारी ने कहा- दिल्ली ने इतिहास रच दिया

Delhi Assembly Election Result: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी 27 साल के वनवास के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी कर रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, BJP 5 सीट जीती और 43 सीटों पर उसे बढ़त है यानी कुल 48 सीटें। AAP भी 6 सीट जीती है, 16 सीटों पर आगे चल रही है यानी कुल 22 सीटें। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। इस बदलाव में AAP के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं। 

Follow :  
×

Share