Delhi में 24x7 Traffic Police मुस्तैद, आपकी सेवा में तत्पर: P Shashank Jaiswal बोले
दिल्ली में बढ़ते ट्रैफिक को संभालना एक चुनौती है, लेकिन DCP शशांक जायसवाल की टीम इसे हर दिन बखूबी निभा रही है। 24x7 सड़क पर तैनात ट्रैफिक पुलिस न सिर्फ जाम हटाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगी रहती है, बल्कि जरूरतमंद लोगों की मदद भी करती है। पुलिस अधिकारी किसी भी समय अपनी ड्यूटी छोड़ते नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए दिन-रात तैनात रहते हैं। हाल ही में रात 2 बजे एक कपल की गाड़ी पलट गई, जिसमें ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत मदद पहुंचाई।