Advertisement
Bihar Budget 2025: बिहार विधानसभा में Nitish Kumar का Tejashwi Yadav को इशारा, देखिए पूरी खबर
Bihar Budget 2025: बिहार विधान सभा में बजट सत्र के दौरान एक दिलचस्प और अनोखा दृश्य देखने को मिला। जब डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी बजट भाषण पढ़ रहे थे, तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक अलग ही अंदाज सामने आया। इस दौरान एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बीच इशारों-इशारों में दिलचस्प बातचीत हुई। भाषण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव की ओर इशारा किया, जिस पर तेजस्वी यादव ने भी मुस्कान के साथ जवाब दिया। दोनों नेताओं के इस इशारेबाजी वाले अंदाज को देखकर विधानसभा में मौजूद लोग भी चौंक गए। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच इस संक्षिप्त बातचीत ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को जन्म दे दिया है। बिहार की राजनीति में जहां अक्सर तीखी बयानबाजी और कटुता देखने को मिलती है, वहीं यह नजारा एक अलग ही कहानी बयान कर रहा था।